Ranchi News: तोरपा में लता के नगमों से सजी सुरों की महफिल में झूम उठे श्रोता
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। बुधवार की शाम तोरपा नगर भवन स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के अमर नगमों से सजा रहा। विद्यार्थी कला संगम की ओर से 'एक शाम लता के नाम-स्वरांजलि' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात आठ बजे से आधी रात तक गीत-संगीत का दौर चला। जैसे ही 'जब हम न होंगे, जब हमारी खाक पे तुम रुकोगे चलते-चलते...' के सुर मंच से गूंजे, पूरा नगर भवन तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, केडीसीए सचिव अवधेश कश्यप, गायिका माधवी मेहर, पुरोहित अनिल मिश्र और धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत 'सत्यम शिवम सुंदरम' से हुई। इसके बाद माधवी मेहर ने 'नाम गुम जाएगा', 'रहें न रहें हम', 'सजना है मुझे सजना के लिए', 'ये द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.