रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलंकेल गांव में शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण एक कच्चा खपरैल मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय किसान रामसुंदर महतो घर के अंदर बेड पर सो रहे थे। मकान का छप्पर भरभराकर उनके बेड के ऊपर गिर पड़ा। हालांकि, किसान किसी तरह मलबे से बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। मकान गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। रामसुंदर महतो ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मकान गिरा, प्रशासन से मदद की गुहार ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ब...