Ranchi News: तोरपा में भक्तिमय माहौल में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथ भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले। गुरुवार को तोरपा में पूरे धूमधाम और भक्तिमय माहौल में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। कोटेगसेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। दिनभर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। सुबह मंगल आरती के बाद महाप्रभु का अभिषेक किया गया। हरिकथा, भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गूंजता रहा। दोपहर में भोग आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। दर्शन-पूजन के बाद शाम पांच बजे रथयात्रा शुरू हुई। राजा के प्रतीक के रूप में प्रशांत राय ने रथयात्रा मार्ग में झाडू लगाने की परंपरागत रस्म निभाई। इसके बाद "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ रथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.