रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के छाता नदी स्थित मुख्य मुक्ति धाम में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अंतिम संस्कार जैसी जरूरी व्यवस्था के लिए आने वाले लोगों को यहां कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शव जलाने के लिए पर्याप्त शेड नहीं होने के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिजनों और ग्रामीणों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश और तेज धूप के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पुल के नीचे जमीन पर बैठकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ता है। बारिश और धूप में खुले आसमान के नीचे इंतजार:

स्थानीय लोगों की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार, मुक्ति धाम में पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार में शामिल लोगों क...