Ranchi News: तोरपा में गुरु पूर्णिमा पर महावीर मंदिर में दीपोत्सव, गुरुजनों का सम्मान
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा तोरपा मंडल की ओर से बुधवार शाम को महावीर मंदिर में सामूहिक आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात गुरुजनों एवं पुजारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि गुरु ही हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक, माता-पिता और पुजारी सभी हमारे गुरु हैं, जिनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, विनोद भगत, शशांक राय, कृष्णा भगत, दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, राधेश्याम भगत, रुपेश गुप्ता, दिलीप भगत, रंजीत वर्मा, आलोक भगत, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.