रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा मुख्य पथ पर बासकी गांव के पास शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर मिली मदद से दोनों युवकों की जान बच गई। घायलों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के बघिया हाउ गांव निवासी अजीत मडकी और जोनसन होरो के रूप में हुई है। दोनों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में किया गया। ट्रक से टक्कर के बाद सड़क पर कराह रहे थे दोनों युवक:

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से तोरपा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बासकी गांव के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर से काफी खून बह रहा था और वे सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। आसपास मौजूद लोग मदद की कोशिश क...