Ranchi News: तोरपा में अज्ञात वाहन की टक्कर से शटर व सामान क्षतिग्रस्त
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा चर्च रोड में स्थित नमिता टाइम्स नामक दुकान के सामने खड़ी कार को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के साथ दुकान का शटर और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी डैमेज हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे तपकरा की ओर जा रहा कोई अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था। वाहन ने पहले दुकान के सामने खड़ी कार को टक्कर मारी। टक्कर लगने से कार आगे बढ़ी और दुकान के शटर से जा टकराई। इससे शटर टूट गया और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी टूट-फूट गए। घटना के समय दुकान बंद थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना का समय रविवार सुबह जब दुकान के संचालक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि कार क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.