रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। पावन सावन माह के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने तोरपा डाकघर में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विशेष डिजाइन वाले राखी लिफाफे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। सावन और रक्षाबंधन के कारण दोनों उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। सब पोस्ट मास्टर रविन्द्र अधिकारी और डाक अधिदर्शक शैलेश रथे ने बताया कि शिवभक्त बड़ी संख्या में गंगाजल खरीदने डाकघर पहुंच रहे हैं। वहीं बहनें भी राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफों की खरीदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग हर वर्ष पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध कराता है। यह भी पढ़ें- राखी भेजने के लिए डाकघर में उमड़ी भीड़ इंडिया पोस्ट रांची डिवीजन की ओर से रक्षाबंधन के अवसर...