Ranchi News: तोरपा के डोडमा में बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त, परिवार बेघर
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के डोडमा गांव निवासी किशोर बागति का कच्चा मकान गुरुवार को भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार घर के पास कई दिनों से बारिश का पानी जमा था। जल निकासी का कोई रास्ता नहीं होने के कारण पानी लगातार मकान की नींव में रिसता रहा, जिससे दीवारें कमजोर हो गईं और मकान ढह गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान के गिर जाने से परिवार के पास अब सिर छिपाने की जगह नहीं बची है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आवासीय सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में इस तरह की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.