Ranchi News: तोरपा के ग्रामीणों के बीच टॉर्च-चूल्हा का वितरण
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। हाथी-मानव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तपकरा स्थित जनसेवा केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने की। इसमें खूंटी वन प्रमंडल के अधिकारियों के साथ तोरपा एवं रनिया प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने हाथियों के लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश, खड़ी फसलों को हो रहे भारी नुकसान और जान-माल की सुरक्षा को लेकर अपनी परेशानियां विस्तार से रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से हाथियों का झुंड रात में गांवों में घुस जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने वन विभाग के अधिकारियों को समस्याओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.