Ranchi News: तोरपा के आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की पहल
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और झारखंड में उत्पादित आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बुधवार को तोरपा प्रखंड में पहल शुरू की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एपीइडीए के प्रतिनिधि अंजनी लकड़ा और सौमिक घोष, राज्य मनरेगा टीम तथा जेएसएलपीएस की टीम ने बारकुली और उकरिमारी पंचायत के विभिन्न गांवों का संयुक्त भ्रमण किया। टीम ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विकसित आम बागानों और बागवानी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान अधिकारी भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आम के पौधों की स्थिति, संभावित उत्पादन और किसानों को होने वाली आय की संभावनाओं का जायजा लिया। टीम ने क्षेत्र में उत्पादित आम की गुणवत्ता और मात्रा के साथ उसके बाजार की संभावनाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.