Ranchi News: तैयारियों का जायजा लेने स्टेडियम पहुंचे डीसी, दिए निर्देश
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शक दीर्घा, वीआईपी व खिलाड़ी दीर्घा, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान पुख्ता सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और सुचारू यातायात के लिए विस्तृत ट्रैफिक व पार्किंग प्लान बनाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मैच के दौरान एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी संजय भगत, ट्रैफिक एसपी और खेल उपनिदेशक सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.