Ranchi News: तैमारा में दीवार गिरने से दबकर गर्भवती महिला की मौत
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: बुंडू, प्रतिनिधि। दशम फॉल थाना क्षेत्र में तैमारा पंचायत भवन के समीप मंगलवार शाम अचानक एक दीवार गिरने से 23 वर्षीया आरती देवी की मौत हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। उस समय हल्की बारिश हो रही थी और आरती देवी दीवार के पास बर्तन धो रही थीं। तभी अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। मृतका अपने पीछे लगभग दो वर्ष का एक बेटा छोड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती भी थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.