Ranchi News: तैमारा घाटी में बाइक दुर्घटना, एक की मौत, तीन गंभीर
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैमारा घाटी में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नाइलगड़ा निवासी 45 वर्षीय मोहन उरांव के रूप में हुई है। घायलों में तैमरा गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश नायक, 46 वर्षीय जसवीर सिंह और 50 वर्षीय बिरसा नायक शामिल हैं। बताया गया कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर नवाडीह बाजार से तैमरा जा रहे थे। इसी दौरान तैमारा घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल राजेश नायक के अनुसार, हादसे में चारों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बुंडू ट्रामा हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.