रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। सिक्किम टनल हादसे में रनिया प्रखंड के दो मजदूरों की मौत के सदमे से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और प्रवासी मजदूर की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। रनिया प्रखंड के बनई गांव निवासी 21 वर्षीय करमपाल सिंह की तेलंगाना में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत की घटनाओं ने इलाके में चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। गोवा में बिगड़ी तबीयत, ट्रेन यात्रा के दौरान हुई हालत गंभीर:

करमपाल सिंह का यात्रा विवरण परिजनों ने बताया कि करमपाल सिंह करीब चार माह पहले अपने साथियों के साथ मजदूरी करने गोवा गया था। वहां काम करने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। यात्रा के दौरान तेलंगाना के ओरोंगल रेलवे स्टेशन पर उसकी...