Ranchi News: तेज हवा-बारिश में मकान गिरा
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से हुई तेज हवा और बारिश में विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो का पैतृक मकान ध्वस्त हो गया। मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया और घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि मकान काफी पुराना था। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। मृत्युंजय ने बताया कि पैतृक मकान परिवार की पुरानी धरोहर था। इसके ध्वस्त होने से रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.