Ranchi News: तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार घायल
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू-ठाकुरगांव सड़क पर झखराटांड़ के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में हुरहुरी निवासी हसीब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी बेटी बाल-बाल बच गई। हसीब अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच 01एएक्स-6963) से एतवार बाजार सब्जी खरीदने गए थे। लौटने के दौरान झखराटांड़ स्थित रामदेव कॉम्प्लेक्स के पास ठाकुरगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (ओडी 33एएन-9789) ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हसीब अंसारी को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके दोनों पैर टूट गए हैं, हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.