Ranchi News: तूफान से रांची में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवातीय तूफान अर्नब अब कमजोर हो चुका है। तूफान अब निम्न दबाव क्षेत्र में बदलकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से रांची और आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। गुरुवार को खराब मौसम के कारण दिन में कोलकाता से आ रहा इंडिगो का एक विमान डायवर्ट होकर वापस कोलकाता चला गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। शाम को दूसरे विमान से कोलकाता भेजा गया। मौसम विभाग ने रांची में अगले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के पश्चिमी भाग स्थित छह जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 'अर्नब' का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम इसके सटे जिलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.