रांची, नवम्बर 20 -- Ranchi News: रांचाी, प्रमुख संवाददाता। चार माह योग निंद्रा के बाद शुक्रवार को हरि प्रबोधिनी एकादशी के मौके पर भगवान श्री नारायण जगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री विष्णु की श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। तुलसी महारानी के साथ भगवान शालीग्राम का विवाह अनुष्ठान संपन्न हुआ। भगवान नारायण एवं महारानी तुलसी का विवाह राजधानी में कई स्थानों व मंदिरों में धूमधाम के साथ हुआ। इसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य किया। भगवान के जागने की बेला पर श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मी नारायण एवं श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शीश नवाया और अभिष्ट फल की कामना की। श्री विष्णु प्रबोधनोत्सव के मौके पर भक्तों ने प्रभु के चरणों में तुलसी दल अर्पित किया और भोग निवेदित कर श्रद्धा भाव का परिचय दिया। हरिशयनी एकादशी के दिन 25 जुलाई से...