Ranchi News: तुपुदाना में पिस्तौल के साथ नाबालिग गिरफ्तार
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची। तुपुदाना ओपी पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में डिजीटल एग्जाम सेंटर के पास शुक्रवार को एक नाबालिग को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पिस्तौल के साथ गिरफ्तार नाबालिग जगन्नाथपुर के सेक्टर दो में गव्य विकास सेंटर के पास रहने वाला है। देशी कट्टा उसे बिरसा चौक के बंधु नगर में रहने वाले चंदन यादव ने दिया था। चंदन यादव टेम्पो चलाता है। उसने पिस्तौल लेकर परीक्षा केंद्र के पास पहुंचने की बात कही थी। मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग को बूटी रोड के डुमरदगा में बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इधर पुलिस नाबालिग से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो चालक चंदन की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया :देसी कट्टा एवं कारतूस बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.