Ranchi News: तुपुदाना में चोरों का आंतक, घर से नगदी समेत ढाई लाख के जेवर चोरी
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना इलाके में चोरों का आंतक लगातार जारी है। एक सप्ताह के भीतर तुपुदाना ओपी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक घर व दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मगर, अब तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
ताजा चोरी की घटना नया मामला तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हटिया गणेश मोहल्ला का है। यहां एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 2.50 लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने तब अंजाम दिया, जब परिवार के सदस्य घर बंद कर पूजा करने के लिए गए थे। इस संबंध में पीड़ित सागर सोनी ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस की कार्रवाई सागर सोनी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को उनकी मां पड़ोसी के घर में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए गई थी। उस वक्त घर में कोई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.