Ranchi News: तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीएम आमंत्रित
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को एडीजी (जैप) प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 26 अक्तूबर को आयोजित होने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मौके पर आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण पर आभार जताते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खेल की तरह पुलिस सेवा में भी जरूरी है एकाग्रता और धैर्य: गवर्नर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.