रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कर्बला चौक से बहुबाजार जाने वाले मार्ग पर सरकारी जमीन और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। वार्ड संख्या 16 में इस दौरान 14 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। इनमें दुकानें, गुमटियां, मीट की दुकानें, शेड व जर्जर बाउंड्री वॉल शामिल हैं। निगम के मुताबिक सरकारी जमीन व सड़क के फ्लैंक पर दुकानें व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थी। इससे यातायात बाधित होने और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए टीम ने अवैध संरचनाओं को हटाया। इस बीच जर्जर बाउंड्री वॉल भी तोड़ी गई। इससे वहां बने सुलभ शौचालय तक जाने का रास्ता आसान हुआ है।अतिक्रमण हटाने से पहले निगम ने संबंधित लोगों को आम सूचना जारी की थी। इसमें सरकारी जमीन से तीन दिनों के भीतर अवैध कब्जा...