Ranchi News: तीन दिनों लापता भुंदुल का शव तालाब से बरामद
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो में 11 सितंबर की शाम से लापता 50 वर्षीय भुंदुल बड़ाइक का शव रविवार सुबह थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव स्थित सरना स्थल के समीप बोका टिकरा तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद, एसआई उत्तम पासवान और एएसआई आशीष रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेड़ो बस्ती निवासी भुंदुल बड़ाइक 11 सितंबर की शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। शव मिलने की जानकारी पर बेड़ो की मुखिया सुशांति भगत, झामुमो के मुन्ना बड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.