Ranchi News: तिरंगे के रंग में रंगा बुंडू, निकली गई प्रभातफेरी
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बुंडू नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ मोहन लाल मरांडी ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विधायक विकास मुंडा, थाना परिसर में इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, दशम फॉल थाना में प्रभारी कुदन कुमार, प्रखंड कार्यालय में सीओ हंस हेम्ब्रम और नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने तिरंगा फहराया। अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय मैदान में एनसीसी और पुलिस जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। विभिन्न सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों और विद्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.