रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी 1/3 कंपनी ने आईक्यूएसी और एनएसएस के सहयोग से 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में रवाना हुई यात्रा कॉलेज परिसर से अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची। इसमें 100 एनसीसी कैडेट्स और 60 एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिस्सा लिया। पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मार्च किया। भारत माता की जय व वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा का आयोजन रांची, विशेष संवाददाता। संत ज़ेवियर...