Ranchi News: तय समय पर वेंडिंग जोन का काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी में रजिस्ट्री ऑफिस के पास करीब एक एकड़ में बन रहे आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य धीमा देखकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने नाराजगी जताई। निर्माणाधीन वेंडिंग जोन के निरीक्षण के दौरान शनिवार को उन्होंने अभियंताओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सात दिन के अंदर बाउंड्री वॉल का काम पूरा होना चाहिए। तय मानकों पर निर्माण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने समय पर काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस वेंडिंग जोन में 205 स्ट्रीट वेंडर्स को दुकान लगाने के लिए जगह दी जाएगी। करीब 3.26 करोड़ रुपये की लागत वाले इस वेंडिंग जोन के बनने से फुटपाथ पर दुकान लगाने को स्थायी कार्यस्थल मिलने के साथ शहर में यातायात व स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.