रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में मंगलवार को प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोगों ने सार्वजनिक स्थलों और घरों के आंगन को आकर्षक ढंग से सजाया और विधिवत करम डाली स्थापित की। बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा। शाम को विधि-विधान से करम डाली के नीचे पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान पाहान ने करम और धरम की कहानी सुनाई। पूजा संपन्न होने के बाद युवक-युवतियों और महिलाओं की टोलियां हाथ में हाथ डालकर पारंपरिक नृत्य करेंगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना करमा पर्व गांवों में सामूहिक अखाड़े सजाए गए हैं। रातभर मांदर की थाप पर युवक-युवतियों की टोलियां ना...