रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। रांची-टाटा मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं होने के बावजूद जगह-जगह सवारी वाहन और ट्रक सड़क पर खड़े किए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डोरया मोड़ के समीप सवारी बैठाने और उतारने के लिए बस और टेंपो सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार सवारी चढ़ाने के दौरान पीछे से आने वाले वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि इन हादसों में अब तक दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, सड़क किनारे जगह-जगह ट्रक खड़े रहने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। दिउड़ी मंदिर के पास सड़क पार करने के लिए अंडरपास बनाया गया है, लेकिन करीब 50 मीटर की दूरी पर दिउड़ी पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार...