Ranchi News: तमाड़ में भाजपा मंडल की बैठक, रैली की तैयारी पर चर्चा
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा तमाड़ मंडल की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें आगामी दो नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। रैली को सफल बनाने के लिए बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित करने तथा अधिक से अधिक संख्या में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया। बैठक का संचालन विवेक गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंदन साहु ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महामंत्री भारती कुमारी, विवेक गुप्ता, रंजीत लाहेरी, धीरेन महतो, लक्ष्मण सिंह मुंडा, सीता देवी, चंदन साहु, उपाध्यक्ष उदय महतो, सुरेंद्र साहु, राज मिर्धा और बड़का मिर्धा सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.