Ranchi News: तमाड़ में ब्राउन शुगर और 1.70 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। तमाड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को बंगाली मुहल्ला में छापेमारी कर नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार राजा शिव दत्ता मलिक और आसिफ खान के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.70 लाख रुपये नगद, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वजन माप मशीन बरामद किया है। रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में अपने कार्यालय में पत्रकारों को ये जानकारी दी। दोनों तस्कर लंबे समय से आसपास के इलाके में नशीले पदार्थ की बिक्री युवाओं और छात्रों के बीच कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.