Ranchi News: तमाड़ में ऑटो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर डोरेया मोड़ के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, तमाड़ बाजार से सवारी लेकर एक ऑटो परासी जा रहा था। इसी दौरान डोरेया मोड़ के समीप एक बाइक से टकराने के बाद ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। बताया जाता है कि ऑटो चालक रविंद्र मुंडा शराब के नशे में था। हादसे में दिउड़ी गांव निवासी 40 वर्षीया गंगा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, परासी निवासी नंदलाल पाहान, मानकीडीह निवासी रुक्मिणी देवी, सुलोचना देवी, दिउड़ी निवासी टुसुमनी देवी और सुनिया देवी घायल हो गईं।सभी घायलों का इलाज तमाड़ अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.