Ranchi News: तमाड़ में अवैध बालू लदी हाईवा जब्त
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह में शनिवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने अवैध बालू लदी एक हाईवा जब्त की। कार्रवाई बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओमप्रकाश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसडीपीओ के निर्देश पर बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कांची पुल के आगे एनएच-33 स्थित पोड़ाडीह के पास अवैध बालू का परिवहन कर रही हाईवा को जब्त कर लिया। अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बालू माफियाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.