रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: तमाड़ प्रतिनिधि। तमाड़ बस स्टैंड में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भाजपा तमाड़ मंडल महामंत्री भारती कुमारी ने नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। भारती कुमारी ने कहा कि तमाड़ बस स्टैंड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद यहां शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। शौचालय के अभाव में विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भारती कुमारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तमाड़ बस स्टैंड में जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण की दिशा में ...