Ranchi News: तमाड़ जनता दरबार में 45 आवेदन, नहर का मुद्दा उठा
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रविवार को खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा की विशेष बैठक सह जनता दरबार हुआ। विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल 45 आवेदन मिले। सांसद ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द समाधान के निर्देश दिए। सालगाडीह से बांकू तक करीब 20 किलोमीटर लंबी जर्जर नहर का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने नहर के जीर्णोद्धार के लिए पहल करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। सांसद ने तमाड़ और बुंडू के अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पंचपरगना की पुरानी मांग नामकुम से कांद्रा तक रेलवे लाइन का मुद्दा संसद में उठाने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.