Ranchi News: तजना नदी डबल मर्डर का पांच दिन में खुलासा, मृतका के पति समेत छह गिरफ्तार
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के समीप मिले महिला और युवक के सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का खूंटी पुलिस ने महज पांच दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका नेहा कुमारी के पति समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिले के डुड़िया गांव निवासी मृतका कापति कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत, जितेंद्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, कुंदन की बहन सती देवी तथा बहनोई विजय रंजन शर्मा शामिल हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 10 जुलाई को तजना नदी पुल के नीचे से एक महिला और एक युवक का शव बरामद हुआ था। दोनों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.