Ranchi News: तकनीक से पुरानी शिक्षा पद्धतियों को जोड़ना समय की मांग: प्रो. साहू
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग में गुरुवार को विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. विमल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 150 प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. पीके साहू ने कहा कि डिजिटल और एआई के युग में बहु-विषयक दृष्टिकोण जरूरी है। नई शिक्षा नीति में तकनीक के एकीकरण पर जोर दिया गया है, इसलिए पारंपरिक संसाधनों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की मांग है। विशिष्ट वक्ता प्रो. सी आरके मूर्ति, इग्नू (स्ट्राइड) ने दूरस्थ शिक्षा को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व रोजगारोन्मुखता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक आचार्य डॉ. मनोहर कुमार दास ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.