Ranchi News: तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने देखी आधुनिक कृषि तकनीक
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। रेंडो करमटोली आदिवासी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड परिसर में तंजानिया के खनिज मंत्रालय के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्नत कृषि परियोजना का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी किसानों की ओर से अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर पहल के तहत निधि समृद्धि फाउंडेशन की ओर से संचालित इस परियोजना में किसानों को सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित स्मार्ट फार्मिंग से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत स्वचालित सिंचाई प्रणाली, मृदा नमी सेंसर और कृषि ड्रोन जैसी तकनीकों से वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल को परियोजना की कार्यप्रणाली, तकनीकों के उपयोग और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.