रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के पंचायत भवन में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग, रांची की ओर से चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) निर्गत करने के लिए पंचायत स्तरीय विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 185 अभ्यर्थियों का फोटो और आवश्यक सत्यापन किया गया। इनमें 155 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 15 अभ्यर्थी परीक्षा में असफल हुए। शाम तक चले शिविर में सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही चालक अनुज्ञप्ति वितरित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को उनके निकट ही परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वैध चालक अनुज्ञप्ति के साथ वाहन चलाने की अपील क...