Ranchi News: ड्यूटी पर हवलदार को कार ने मारी टक्कर, आईसीयू में भर्ती
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल के पास बुधवार अहले सुबह रास्ता पार कर रहे हवलदार अवधेश कुमार को कार चालक ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक के फरार हो जाने पर दारोगा जमील अंसारी ने अज्ञात वाहन चालक पर सदर थाना में केस दर्ज कराया है। जमील ने बताया कि बांधगाड़ी पूजा पंडाल में जवानों की तैनाती थी। 21 अक्तूबर की सुबह करीब पौने तीन बजे लोगों के बीच कहासुनी के चलते आवागमन बाधित होने लगा। मामला शांत कराने हवलदार सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। तभी कोकर की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे राइफल और गोली सहित सड़क पर गिर पड़े ओर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इधर, पुलिस कार व चालक की तलाश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.