रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत कर्मचारी अजय सिंह के आश्रित परिवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। गुरुवार को ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने मृतक के आश्रितों को 1,54,406 रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान आश्रित परिवार को ईएसआईसी की ओर से मिलने वाले अन्य लाभों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार परिवार को करीब 16 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन आजीवन दी जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- पेंशनर की मौत के बाद किसे मिलेगी EPFO पेंशन? जानिए पत्नी और बच्चों के लिए नियम यह भी पढ़ें- ईएसआई...