Ranchi News: डोरंडा में 51 रक्तवीर किए गए सम्मानित
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। मारवाड़ी युवा मंच (दक्षिण शाखा) द्वारा रविवार को डोरंडा बाजार स्थित श्री राम भरत मिलाप कार्यालय परिसर में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन संरक्षक रोहित शारदा, बलवीर जैन और लायंस क्लब के रामचंद्र अग्रवाल ने किया। इस दौरान मानवता की सेवा के लिए 51 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिन्हें संगठन ने सम्मानित किया। एकत्र रक्त मरीजों की मदद के लिए ब्लड बैंक को सौंपा गया। समिति के बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, शम्भू गुप्ता, हरि प्रसाद विजयवर्गीय, कृष्ण पिलानिया, विनय नहाटा, मधु पिलानिया, अंजली, ईशा, राहुल समेत अन्य का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.