Ranchi News: डोरंडा में बुजुर्ग व्यक्ति से बाइक सवार अपराधियों ने छीनी
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा सेठ सीताराम स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग से सोने की चेन छीन ली। इस वारदात को अपराधियों ने शनिवार की सुबह अंजाम दिया है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी बुजुर्ग रमेश झा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रमेश झा ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। रोज की तरह शनिवार को सेठ सीताराम स्कूल के रास्ते में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। बाइक सवार अपराधियों ने हेलमेट पहनकर घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक से चेन छीनकर भागे अपराधी, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.