रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। न्यू काली पूजा समिति, डोरंडा (काली मंदिर रोड) द्वारा इस वर्ष दक्षिण भारत की कथकली नृत्य कला और केरल की समृद्ध संस्कृति की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। 45वें वर्ष के इस आयोजन में चमकदार सुनहरे रंग से सजी 12 फीट की मां काली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी, जिस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने बताया कि रविवार को संत समाज द्वारा पंडाल का उद्घाटन होगा और मध्यरात्रि में विशेष पूजा होगी। 9 नवंबर को दोपहर में भोग वितरण के साथ इस्कॉन भक्तों द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा में यजुर्वेद मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल 10 व 11 नवंबर को धार्मिक कार्यक्रम, 12 नवंबर को महाभंडारा-महाआरती और 13 नवंबर को विसर्जन शोभायात्रा...