रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा मनिटोला डोरंडा स्थित खानकाह मजहरिया मुनअमिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर आयोजित दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म का बुधवार को समापन हुआ। उर्स के दूसरे दिन जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्व डीजीपी डी.के. पांडेय, एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी सहित कई लोग महफिल में शामिल हुए। मौके पर महफिल के दौरान खानकाहों कव्वाली का आयोजन किया गया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कव्वाली का आनंद लेते हुए खुद तबला बजाया,जिससे महफिल का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। शाम में बाद नमाज-ए-मगरिब आखिरी कुल, सूफियाना कव्वाली,लंगर वितरण किया गया। मौके पर मौलाना अलकमा शिबली ने देश एवं राज्य की खुशहाली, कामयाबी एवं आपसी मोहब्बत की दुआ की। यह भी पढ़ें- डोरंडा में दो दिवसीय गौसुल आजम की हुई श...