Ranchi News: डोरंडा बाजार में 50 से अधिक अस्थायी संरचनाएं हटाईं
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने और शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए डोरंडा बाजार में 50 से अधिक अस्थायी संरचनाओं को हटाया। एक अवैध खटाल और नालियों पर किए गए अवैध विस्तार को हटाया गया। निगम ने दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर डोरंडा बाजार में यह विशेष अभियान चलाया गया। इससे पहले नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ एजी मोड़ से डोरंडा थाना होते हुए झंडा चौक तक निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या सामने आई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा था। नालियों के ऊपर अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.