रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान के महत्व, आवश्यकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता लाइफ सर्वर्स, रांची के अतुल गेरा ने कहा कि रक्त का कोई पूर्ण कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, शल्य चिकित्सा और प्रसव जैसी परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र लोगों से आगे आने की अपील की। प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो ने कहा कि रक्तदान मानवता ...