Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में युवा महोत्सव 'हिलोर' में मंच पर विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'हिलोर' मंगलवार को शुरू हुआ। प्रतिभा, कला और अभिव्यक्ति के विविध रंगों से सजे इस महोत्सव में पहले दिन विद्यार्थियों ने संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। लोक वाद्यवृंद की थाप और आदिवासी नृत्य की झंकार से कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आरयू के रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति निदेशालय आरयू के निदेशक डॉ आनंद ठाकुर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। डॉ राजकुमार ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें मंच पर पेश करने का मौका देते हैं। उन्होंने झारखंड के संदर्भ में आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति के महत्व पर बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.