Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर शनिवार को डोरंडा कॉलेज परिसर में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नेता विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने राज्य सरकार के नए विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध समेत अपनी कई लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज और स्थानीय प्रशासन द्वारा उन पर प्रदर्शन स्थल खाली करने का अनुचित दबाव बनाया गया। छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने उनके साथ धक्का-मुक्की और खींचतान की ताकि आंदोलन को जबरन समाप्त कराया जा सके। हालांकि, बाद में कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन द्वारा सकारात्मक वार्ता का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.