Ranchi News: डोरंडा कॉलेज के शिविर में 10 यूनिट रक्तदान
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा कॉलेज परिसर में शुक्रवार को सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। प्राचार्या डॉ. दीपिका टोप्पो ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने नियमित रक्तदान करने और समाज में जागरुकता फैलाने की अपील की। शिविर में डॉ. पर्ल मिंज, नीतू कुमारी, मनोरंजन महतो, बिरसा तिर्की, प्रियंका सिन्हा, अनिल, बिरजू, डॉ. फरहान, डॉ. पूनम झा, डॉ. मरियम मुर्मू, प्रो. नीन तिग्गा और अवधेश कुमार सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.